हर घर बिजली राज्य सरकार के सात निश्चय में से एक है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक परिवार को फ्री में बिजली कनेक्शन प्रदान करना है. इसे मुख्य रूप से सौभाग्य योजना (प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना) के तहत लागू किया गया, जिसे 25 सितंबर 2017 को लॉन्च किया गया था. इस योजना का मुख्य उद्देश ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली से वंचित सभी घरों को मुफ्त या कम कीमतों पर बिजली कनेक्शन प्रदान करना था. सरकार के दावे के अनुसार लगभग 100% घरों को बिजली कनेक्शन से जोड़ दिया गया है.
अब इस योजना के तहत आवेदन करने के बजाय हर घर बिजली स्टेटस चेक, कनेक्शन डिटेल्स में बदलाव, मोबाइल नंबर चेंज आदि जैसे सुविधाओ का लाभ अधिकारिक वेबसाइट से कर सकते है. साथ ही इस पोर्टल के मदद से NBPDCL or SBPDCL में रजिस्ट्रेशन भी कर सकते है. इस योजना के प्रमुख जानकारी जैसे फायदे, अपडेट और सर्विसेज को समझना आवश्यक है.
Update
- सरकार द्वारा 100% विद्युतीकरण का आश्वासन किया गया है, लेकिन अभी बिजली आपूर्ति, निरंतरता, और बिल पेमेंटमें अभी भी कुछ क्षेत्रों में चुनौती बनी हुई है.
- सरकार ने सौभाग्य योजना के तहत सौर ऊर्जा और ऑफ-ग्रिड को बढ़ावा दिया है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां बिजली ग्रिड पहुंचाना मुश्किल है. यह 2025 तक भी जारी है. लेकिन मुफ्त बिजली योजना के साथ सौभाग्य को जोड़ा गया है ताकि लोग इसका का भी लाभ ले सके. उदाहरण के लिए, बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करने की योजना चल रही है.
- सरकार अब बिजली वितरण नेटवर्क को मजबूत करने और डिस्कॉम की वित्तीय स्थिति सही करने के लिए उज्ज्वल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना (UDAY) और अन्य योजनाओं पर ध्यान दे रही है.
- सौभाग्य योजना की संचालन को ट्रैक करने के लिए saubhagya.gov.in पोर्टल और GARV ऐप का उपयोग किया जा रहा है.
Har Ghar Bijli | hargharbijli.bsphcl.co.in
हर घर बिजली पोर्टल इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाली सर्विसेज का उपयोग आसान कर देती है जो इस प्रकार है. इस लिंक पर क्लिक कर इन सर्विसेज का उपयोग कर सकते है.
Login | hargharbijli.bsphcl.co.in
हर घर बिजली योजना के तहत प्रदान की गई पोर्टल में लॉग इन कर विभिन्न सर्विसेज का लाभ प्राप्त कर सकते है. इस पोर्टल पर लॉग इन करने की प्रक्रिया बेहद सरल है जो इस प्रकार है.
- पहले हर घर बिजली योजना की अधिकारिक पोर्टल https://hargharbijli.bsphcl.co.in/ पर जाए.
- ऑफिसियल पोर्टल से Har Ghar Bijli के विकल्प पर क्लिक करे.

- अब सामने लॉग इन करने का चार विकल्प Applicant, Agency, PMA, Official दिखाई देगा.
- इसमें से एप्लिकेंट पर टिक कर यूजर आईडी पर पासवर्ड डाले.
- फिर काप्त्चा कोड डालकर लॉग इन पर क्लिक करे, पोर्टल में लॉग इन हो जाएँगे.
नोट: अगर यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन होने में परेशानी हो रही हो, तो इसका मतलब है कि Credential भूल गए है. उसे सही करने हेतु Forgot Your Password पर क्लिक कर यूजर आईडी और पासवर्ड बदले और फिर लॉग इन करे.
Apply – NBPDCL | SBPDCL
- पहले हर घर बिजली की अधिकारिक वेबसाइट https://hargharbijli.bsphcl.co.in/ को ओपन करे.
- ऑफिसियल पोर्टल से Consumer Suvidha Activities के विकल्प पर क्लिक करे.

- अब एक नया पेज ओपन होगा, यहाँ से “नए विधुत सम्बन्ध हेतु आवेदन करें” के विकल्प पर क्लिक करे.
- नए पेज पर बिजली कनेक्शन के दो विकल्प इस प्रकार दिखाई देगा.
- साउथ बिहार पावर डिo कंo लिo के लिए आवेदन
- नॉर्थ बिहार पावर डिo कंo लिo के लिए आवेदन
- अगर आप साउथ बिहार के निवासी है तो साउथ बिहार पावर डिo कंo लिo का चयन और नार्थ बिहार के है तो नॉर्थ बिहार पावर डिo कंo लिo का चयन करे.

- अब अपना मोबाइल नंबर और जिला दर्ज कर Generate OTP पर क्लिक करे.
- इसके बाद मोबाइल पर आए OTP को दर्ज कर सबमिट करे.

- अब एक फॉर्म ओपन होगा, इसमें अपना व्यक्तिगत जानकारी, एड्रेस डिटेल्स, एवं अन्य पूछे गए डिटेल्स डाले.
- इसके बाद हर घर बिजली से जरुरी डाक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, प्रॉपर्टी डाक्यूमेंट्स अपलोड कर सबमिट करे.
- अब फॉर्म में दर्ज की जानकारी एवं डाक्यूमेंट्स की जाँच अधिकारी द्वारा किया जाएगा, सभी जानकारी सही होने पर इस योजना के तहत NBPDCL या SBPDCL द्वारा कनेक्शन दिया जाएगा.
Check Status
- सबसे पहले ऑफिसियल पोर्टल https://hargharbijli.bsphcl.co.in/ पर जाए.
- फिर Consumer Suvidha Activities विकल्प पर क्लिक करे.
इसके बाद “अपने नए विधुत सम्बंधित आवेदन की स्थिति जानें” पर क्लिक करे.
- नए पेज पर अपना Request No: डाले और View Status पर क्लिक करे.
नोट: अगर रिक्वेस्ट नंबर क्या है पता नही है तो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के दौरान एक नंबर मिला है वही रिक्वेस्ट नंबर है.

Views Status पर क्लिक करने पर आवेदन का स्टेटस दिखाई देगा.
नोट: अगर इस प्रक्रिया के तहत स्टेटस चेक में असुविधा या कोई एरर आ रहा है तो जिस कंपनी में आवेदन किया है उसके बिजली विभाग में जाए और जानकारी प्राप्त करे. या टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर स्टेटस पता करे.
Role of Government in Har Ghar Bijli
हर घर बिजली योजना में सरकार की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, सरकार ने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कई स्तरों पर काम किया. यह सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं थी, बल्कि एक मिशन था जिसे सरकार ने अपनी शक्ति और रणनीतिक से सफल बनाया. इस योजना को सफल बनाने हेतु कई बिन्दुओ पर काम हुआ जो इस प्रकार है.
- योजना के लिए बजट
- नए सबस्टेशन
- विद्युत लाइनों का विस्तार
- पोल और मीटर लगाना
- मोबाइल ऐप का उपयोग
- पंचायतों का सहयोग
- सब्सिडी प्रदान करना
- जागरूकता अभियान
बिहार सरकार इन सभी बिन्दुओ पर काम कर इस योजना को सफल बनाया है और अभी इसके तहत विभिन्न प्रकार की सुविधाए दे रही है जिसका जिक्र हमने इस लेख में की है.
हर घर बिजली के फायदे
- इस योजना के तहत बिहार के हर घर में बिजली 100% पहुंचा है.
- बिजली घर में आने से पंखे, लाइट, और अन्य जरुरी उपकरण चलाना है जिससे आम नागरिक का जीवन सरल हुआ है.
- इस योजना के संचालन से अब लोग रोशनी के लिए केरोसिन लैंप पर निर्भर नहीं हैं.
- घर घर बिजली पहुँचने से छोटे-मोटे व्यवसाय जैसे आटा चक्की, सिलाई, और वेल्डिंग की दुकानें चलाना आसान हो हुआ है.
- बिजली आने से खासकर किसानो को फायदा हुआ है क्योंकि अब उन्हें पंप चलाने हेतु किसी अन्य स्त्रोतों पर निर्भर नही होना पड़ेगा. अब बिजली से सिचाई का काम कर सकेंगे.
- शिक्षा और स्वास्थ्य में भी हर घर बिजली योजना का योगदान बढ़ा है जिससे लोगो का जीवन आसान हुआ है.
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बिजली की उपलब्ध होने से टीके और दवाइयाँ सुरक्षित रखी जा सकती हैं.
- हर घर में बिजली होने से टेलीविजन, मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग बढ़ा है, जिससे लोग लेटेस्ट खबरों और जानकारियों से जुड़े रहते हैं.
- इस योजना के तहत गरीब परिवार, छोटे व्यापार, रोजगार को बढ़वा मिला है.
Helplines Details
हर घर बिजली योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाले उपभोक्ता अगर किसी प्रकार की जानकारी या शिकायत करना हो तो अभी निचे दिए टोल फ्री नंबर या ईमेल आईडी का उपयोग कर सकते है.
| हर घर बिजली संपर्क नंबर | 1912 |
| शिकायत दर्ज करने हेतु | यहाँ क्लिक करे |
| BSPHCL Vigilance Cell Mail ID | cvo.bsphcl@gmail.com |
नोट: हर घर बिजली योजना बिहार सरकार की सबसे सफल योजना है. इसके तहत बिहार के प्रत्येक घर को बिजली कनेक्शन प्रदान किया है जो बिलकुल फ्री था. अगर अब भी कुछ घरो को बिजली नही मिला हो तो वे अधिकारी पोर्टल से अपने क्षेत्र के अनुसार NBPDCL or SBPDCL में आवेदन कर सकते है.
FAQs
हर घर बिजली योजना बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका उद्देश्य हर घर तक बिजली का कनेक्शन पहुँचाना था, खासकर उन इलाकों में जहाँ पहले बिजली नहीं थी. सरकार ने इसके लिए हर संभव प्रयास की और योजना को सफल बनाया.
हाँ, यह योजना सफल रही. बिहार सरकार ने तय समय सीमा के भीतर लगभग 1.89 करोड़ घरों में बिजली कनेक्शन उपलब्ध करा दी. अब जिसके घर भी कनेक्शन नही है वो अपने क्षेत्र के अनुसार आवेदन कर कनेक्शन प्राप्त कर सकते है.
नही, अब यह योजना लागू नही है. लेकिन अभी इस योजना के तहत प्रदान की जा रही सेवाओ का लाभ ले सकते है. इसके अधिकारिक पोर्टल https://hargharbijli.bsphcl.co.in/ पर सेवाए उपलब्ध है जो आपके लिए उपयोगी है.
अगर आपको हर घर बिजली योजना के तहत बिजली कनेक्शन मिला है और बिजली से जुड़े कुछ शिकायत है तो कस्टमर केयर नंबर 1912 पर कॉल कर कंप्लेंट कर सकते है.